जयपुर। आजकल महिला और पुरुष की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले सौन्दर्य प्रसाधनों से साइड इफेक्ट होने की संभावना रहती है जबकि प्राकृतिक सौन्दर्य प्रसाधनों से किसी तरह के साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं।
डॉ. शुभ्रा पारीक ने शनिवार को जेएलएन मार्ग स्थित आर.ए. पौद्दार प्रबंधन संस्थान में राजस्थान राज्य प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड की ओर से आयोजित योग एवं प्राकृतिक व्याख्यान में जानकारी दी। इसमें काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ.रोहिताश्व शर्मा ने किया। डॉ.शंकर सहाय पारीक ने मानसिक तनाव से मुक्ति के विभिन्न उपाय बताए।