पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा नाइट में वेस्टर्न पार्टी सांग पर प्रतिभागियों ने बिखेरे रंग

गरबा नाइट में वेस्टर्न पार्टी सांग पर प्रतिभागियों ने बिखेरे रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: दैनिक भास्कर अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव - 2014 के दूसरे दिन जयपुर के इनवेस्टमेंट ग्राउंड पर गरबा परफॉर्म करते प्रतिभागी।
जयपुर। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव - 2014 में दूसरे दिन शनिवार को फिर से उल्‍लास और उत्‍साह के रंग बिखरे। जयपुर के एसएमएस इनवेस्टमेंट ग्राउंड पर अभिव्यक्ति के प्रतिभागियों की महाआरती के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में जयपुराइट्स का हुजूम उमड़ पड़ा। शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक यहां हर कोई गरबा रास में फॉक व फ्यूजन म्‍यूजिक के बीच डांडिया की खनन में डूबा रहा।
एसएमएस इनवेस्‍टमेंट ग्राउंड पर शुरू हुए गरबा रास में जहां अभिव्यक्ति के प्रतिभागियों ने मां अम्बे की महाआरती से जहां आध्यात्म की आभा रोशन की वहीं लाइव डीजे और परफॉमर्स ने युवा उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। राधा तेरी चुनरी राधा तेरा झुमका... हो या फिर राम जी की चाल देखो... लूंगी डांस... अभी तो पार्टी शुरू हुई... लाउड म्यूजिकल बीट्स पर फिर से पार्टिसिपेंट्स जमकर थिरके। अभिव्यक्ति के प्रतिभागी के साथ इन्‍वाइटीज भी गरबा में बराबर ताल से ताल मिलाई।
ग्रुप में सेलिब्रेट करते गर्ल-बॉयज :
गरबा रास खेलने फैमिली और कपल्‍स ही नहीं शहर के गर्ल और बॉयज अपने फ्रेंड्स ग्रुप में भी पार्टिसिपेट करने पहुंचे। कई डांस ग्रुप भी अपनी-अपनी थीम पर लोगों के बीच आकर्षण केन्‍द्र बने हैं। कोई रावण के रूप में तो कोई सन्यासी बन कर गरबा रास रचा नजर आया।
ट्रेडिशनल आउटफिट्स में राधा और माॅडर्न लुक में कान्हा:
गरबा में जहां ज्यादातर प्रतिभागी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। कान्‍हा जहां माॅडर्न आउटफिट्स में तो राधा ट्रेडिशनल लहंगा चोली में आकर्षक लगी। मॉडर्न कान्हा बने वैभव महेश्वरी ने कुर्ता ट्राउजर विद कैप के साथ मोर पंखी का आकर्षक प्रयोग किया है वहीं कुछ प्रतिभागी लुंगी डांस के फॉम में भी दिखे।
सभी फोटो व वीडियो: मनोज श्रेष्ठ
आगे देखें: गरबा के और अधिक फोटो व वीडियो