जयपुर। राजस्थान सरकार के मेडिकल, हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट ने एक आदेश जारी कर 97 चिकित्सकों सहित 300 से अधिक कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं। चिकित्सकों के साथ नर्सेज, नर्सिंग ट्यूटर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कनिष्ठ व वरिष्ठ लिपिक का भी ट्रांसफर किया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थय सेवायें, राजस्थान के निदेशक (जन स्वास्थ्य) की ओर से जारी तबादला सूची में संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को उनके नए पद व स्थान पर तुरंत प्रभाव से स्थानांतरण व पदस्थापन के आदेश दिए गए हैं।
तबादला सूची यहां देखें-