पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पॉलीथिन मुक्त जयपुर बनाने का दिया संदेश

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पॉलीथिन मुक्त जयपुर बनाने का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। नरेन्‍द्र मोदी सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत रविवार को जयपुर में एक अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में जयपुर नगर निगम एवं नेचर क्लब ऑफ राजस्थान की ओर से शहर को पालीथीन मुक्त बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में शहर के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने पर्यावरण प्रेमियों के साथ बराबर कंधे से कंधा मिला कर इसमें हिस्सा लिया और शहर के लोगों को इसकी महत्ता को समझाया। अल्बर्ट हॉल के सामने सभी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर, बैनर, हैंड बिल आदि लेकर जन शिक्षा अभियान को चलाया। इसके साथ ही लोगो ने क्लीन जयपुर के नारे लगाते हुए शहर को पूरी तरह क्लीन रखने के तरीके पर भी फोकस किया ।
नेचर क्लब के सचिव डॉ. सूरज जिद्दी ने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता अपने अपने मोहल्ले में साफ सफाई अभियान के साथ साथ पॉलीथीन का उपयोग ना करने के लिए जन चेतना के माध्यम से लोगों तक अवेयरनेस फैलाने का काम कर रहे है।