पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को बचाना चाहिए पाश्चात्य शैली से चिकित्सा मंत्री

युवाओं को बचाना चाहिए पाश्चात्य शैली से- चिकित्सा मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। आज समाज में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता की कमी है और डॉक्टर्स इस कमी को पूरा कर सकते हैं।
चिकित्सा मंत्री डॉ. राजेन्द्र राठौड़ ने रविवार को जयपुर हार्ट इंस्टीटयूट, लायंस क्लब की ओर से आयोजित निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि युवाओं में रोग को बढने से रोकने के लिए उन्हें पाश्चात्य जीवन शैली से बचना चाहिए और नियमित व्यायाम करना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों से हजारों लोगों को फायदा पहुंचता है।
इसके अलावा गरीबों को काफी बेहतर उपचार निशुल्क मिलता है। पूर्व मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह ने कहा कि अस्पताल की ओर से लगाया गया शिविर काफी लोगों को लाभ दे रहा है और इससे गरीबों को निशुल्क उपचार मिल रहा है।
डॉ. जीएल शर्मा ने बताया कि शिविर में 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई और 85 लोगों की निशुल्क एंजियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी।