पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान बोर्ड शुरू करेगा सेंट्रल हेल्पलाइन सेंटर, २० लाख बच्चों को मिलेगी राहत

राजस्थान बोर्ड शुरू करेगा सेंट्रल हेल्पलाइन सेंटर, २० लाख बच्चों को मिलेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों, शिक्षकों, परीक्षकों तथा अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएचसी (सेन्ट्रल हेल्पलाइन सेन्टर) की शुरूआत सोमवार से होगी।
बोर्ड के प्रशासक और संभागीय आयुक्त राम खिलाडी मीणा बोर्ड परिसर स्थित राजीव गांधी भवन में दोपहर तीन बजे इस हैल्पलाइन का विधिवत लोकार्पण करेंगे।
बोर्ड की इस नवीन व्यवस्था से बोर्ड से प्रतिवर्ष जुडऩे वाले 20 लाख परीक्षार्थियों, 25 हजार विद्यालयों एवं 25 हजार परीक्षकों को सुविधा मिलेगी। इस पर उन्हें उनकी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा।

बोर्ड की विशेषाधिकारी (परीक्षा) प्रिया भार्गव के अनुसार बोर्ड वेबसाइट पर एक लिंक सेन्ट्रल हेल्पलाइन दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करने पर बोर्ड की विभिन्न शाखाओं के लिंक मिलेंगे।
जिस शाखा से संबंधित जानकारी चाहिए या समस्या हो, उस शाखा के लिंक पर क्लिक करने से उस शाखा से संबंधित सभी क्रिया कलापों के लिंक मिलेंगे। समस्या से संबंधित लिंक पर क्लिक करने पर उससे संबंधित सभी सूचनाओं के सामान्यतया पूछे जाने वाले प्रश्न उपलब्ध हो जाएंगे, जिनसे सूचना प्राप्त की जा सकती है तथा अपनी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न खण्ड में सभी संभावित प्रश्नों के जवाब दिये गए हैं।

भार्गव ने बताया कि उपरोक्त व्यवस्था से समाधान नहीं होने की स्थिति मे सीएचसी के फोन नंबर 0145-2631310, 2631314, 2422877, 2428499 तथा फैक्स नं. 2627394 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
इन नंबर पर संपर्क कर शिकायतकर्ता अपना नाम, फोन नंबर तथा अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के पश्चात शिकायतकर्ता को एक शिकायत पंजीयन संख्या दी जाएगी।