पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षामंत्री से बोलेे शिक्षक, प्रतिबंधित जिले व समायोजित शिक्षकों के किए जाए तबादले

शिक्षामंत्री से बोलेे शिक्षक, प्रतिबंधित जिले व समायोजित शिक्षकों के किए जाए तबादले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को शिक्षामंत्री से मुलाकात कर पारदर्शी तरीके से तबादला करने की मांग की। संघ ने इस संबंध में शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा और कहा कि तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप पूरी तरह से बंद किया जाए।

संघ के प्रवक्ता प्रकाश मिश्रा ने कहा कि ज्ञापन में उन्होंने डार्कजोन के जिलों से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाने, समायोजित शिक्षकों के तबादले करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि डिजायर प्रथा को पूरी तरह से बंद किया जाए।
तबादले पारदर्शी तरीके से हों और किसी को राजनीतिक आधार पर पीड़ित नहीं किया जाए। संघ अब सोमवार को इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा।