पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कश्मीर का दर्द भुलाने के लिए जयपुर में परफॉर्म करेंगे सिंगर के के

कश्मीर का दर्द भुलाने के लिए जयपुर में परफॉर्म करेंगे सिंगर के के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: सेव ए लाइफ के सदस्‍य संस्‍था के उउ्देश्‍य के बारे में बताते हुए।)
जयपुर। कश्मीर की बाढ़ ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। किसी ने इसे आंखों से देखा तो किसी ने मीडिया में आई खबरों के जरिए जाना। अब इस दर्द को भुलाने और कश्मीर बाढ़ पीडितों को फाइनेंशिल हेल्प करने के लिए जयपुर में सिंगर म्यूजिकल नाइट करेंगे। इसका आयोजन सेव ए लाइफ संस्था की ओर से किया जाएगा।
पांच अक्टूबर को ई पी में होने वाले इस आयोजन में के के अपने प्रसिद्ध गाने तड़प तड़प के इस दिल से ..... से जयपुराइट्स को झुमाएंगे। शो से जो भी राशि आएगी वह बाढ़ पीडितों को पहुंचाई जाएगी।
शो की संयोजक सुमन रैना ने बताया, मैं भी उस बाढ़ के समय कश्मीर में थी और वायु सेना ने हमे जिंदा बचाया था। बस वहीं से इस शो को करके उनकी मदद का विचार आया। अब शो से के के अलावा अन्य सेलिब्रिटी भी जुड़ रहे हैं, जिनके बारे में बाद में घोषणा की जाएगी। शो में जयपुराइट्स के साथ ही शहर के प्रबुद्ध लोग आएंगे।
photo by Manoj Shreshta.