पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबा रास में लोगों ने किए आउटफिट पर खास प्रयोग

गरबा रास में लोगों ने किए आउटफिट पर खास प्रयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुर
अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के तीसरे दिन भी प्रतिभागियों ने आउटफिट में एक्सपेरिमेंट करते हुए नये नये अंदाज मे दिखे ।
लुंगी स्टाइल में गरबा रास- पारंपरिक परिधानों के अलावा युवाओं ने अन्ना स्टाइल को अपनाते हुए लुंगी और शर्ट में दिखे। सीक्वेंस वर्क के साथ हाफ लुंगी भीड़ में भी उन्हें अलग ही महसूस कराया ।
लड़कियों ने भी बांधे साफे - एक तरफ लड़कों ने तरह तरह की टोपी और पगड़ी का साथ लिया वहीं लड़कियों ने भी नए अंजान में सर पर पगड़ी और बंधेज के साफे पहन कर डांस स्टेप को और भी खास बनाया ।
एलईडी लाइट में भी डिस्को गरबा-कुछ प्रतिभागियों भीड़ से खुद को अलग और बेहतर दिखाने के लिए तरह -तरह के वेशभूषा धारण करते नजर आए जिनमें हनुमान का स्वरूप,किसान का रूप,और डिस्को डांसर बन कर ग्राउंड में अपने भाव भंगिमा से लोगो को बखूबी एंटरटेन किया । कुछ प्रतिभागी अपने आउटफिट में एलईडी लाइट की चमक और अपने नाम को साथ लिए झूमते दिखे ।