पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसर कार्यशाला में दे रहे है छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की ट्रेनिंग

अफसर कार्यशाला में दे रहे है छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की ट्रेनिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जिला परिषद के अधिकारी सोमवार को उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के ऑनलाइन आवेदन करने व उनका निस्तारण की प्रक्रिया की ट्रेनिंग दे रहे हैं। ट्रेनिंग के लिए कार्यशाला कानोडिय़ा गर्ल्स कॉलेज के ऑडिटोरियम में हो रही है। कार्यशाला में पूरे जिले की सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्रधान ऑनलाइन आवेदन की जानकारी व ट्रेनिंग ले रहे है, ताकि छात्रों को इसका फायदा हो सके।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया व नियमों की जानकारी देने के लिए सरकारी, स्वायत्तशाषी व मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला हो रही है।
कार्यशाला में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आमेर व जयपुर पंचायत समिति की कार्यशाला हुई है। दोपहर 2.30 बजे तक सांगानेर व झोटवाड़ा पंचायत समिति व दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक अन्य पंचायत समितियों के संस्था प्रधान व कर्मचारी भाग ले सकेंगे।