जयपुर। नौकरी की मांग को लेकर राजस्थान बेरोजगार चित्रकला अभ्यर्थी संगठन की ओर से सोमवार को उद्योग मैदान में धरना दिया गया। धरने में प्रदेश के चित्रकला, संगीत, बेरोजगार, अनुदेशक अभ्यर्थी धरने में शामिल हुए। उन्होंनेे यहां चित्र बनाकर व अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए सरकार के सामने अपनी मांग रखी।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के सचिव महेश गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में कई सालों से सरकारी स्कूलों के कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों को उनकी अनिवार्य कला शिक्षा विषय के बिना अध्यापन करवा कराया जा रहा है। यह गलत है। शिक्षा विभाग को कला अनुदेशकों के द्वितीय, तृतीय श्रेणी पदों को सृजित कर नियुक्तियां करनी चाहिए। बेरोजगार चित्रकला अभ्यर्थी कई सालों से यह मांग कर रहे हैं, मगर सरकार ध्यान नहीं दे रही। मजबूरन उन्हें एक बार फिर आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंन चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे।