पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस प्रतिबंधित जिलों के शिक्षकों ने जिला कलेक्टरों को सुनाई पीड़ा

दस प्रतिबंधित जिलों के शिक्षकों ने जिला कलेक्टरों को सुनाई पीड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सोलह सालों से प्रतिबंधित जिलों में नौकरी कर रहे शिक्षक अब आंदोलन पर उतर आए हैं। सोमवार को सभी 10 प्रतिंबंधित जिलों के शिक्षकों ने अपने जिला कलेक्टर को तबादला नहीं होने से हो रही अपनी परेशानी सुनाई और तबादलों से प्रतिबंध हटाने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने ज्ञापन में सरकार को चेतावनी दी है कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा, सरकार को इन जिलों से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाने की घोषणा करनी होगी। प्रतिबंधित जिला शिक्षक संघर्ष समिति राजस्थान की महिला शाखा की अध्यक्ष पूनम शर्मा का कहना है कि सरकार या तो 30 सितंबर तक तबादले करने की घोषणा कर दें, वरना वे अक्टूबर के पहले सप्ताह में जयपुर में धरना देंगे।
शर्मा ने कहा कि सरकार की दोहरी नीति के परेशान यह शिक्षक मांग नहीं माने जाने पर काली दीवाली भी मना सकते हैं।

ये हैं प्रतिबंधित जिले:
सिरोही, जालौर, प्रतापगढ़, बारां, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, झालावाड़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर। इन जिलों में शिक्षकों के तबादलों पर 16 साल से प्रतिबंध लगा है। ऐसे में एक बार यहां पोस्टिंग पाने के बाद शिक्षक दूसरे जिलों में नहीं जा पा रहे हैं।