पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन २६५ केंद्रों पर हुई परीक्षा

स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन २६५ केंद्रों पर हुई परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल जयपुर की ओर से सितंबर-नवंबर 2014 की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो गईं। पहले दिन किसी केंद्र से गड़बड़ी की सूचना नहीं है। स्टेट ओपन की ओर से परीक्षा की व्यापक तैयारियां की गई है।

दसवीं की परीक्षाओं का समापन 30 अक्टूबर को और बारहवीं की परीक्षाओं का समापन सात नवंबर को होगा। प्रायोगिक परीक्षाएं 10 अक्टूबर से सात नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के सचिव दयाराम महरिया ने बताया कि इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेशभर में 265 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संदर्भ केन्द्रों पर भिजवा दिये गए हैं।
साथ ही परीक्षाओं का कार्यक्रम स्टेट ओपन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। परीक्षा समाप्ति के बाद परिणाम जल्दी ही जारी किया जाएगा।