पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली प्रसारण कंपनी में टेंशन, हार्ट अटैक से एक्सईएन की मौत

बिजली प्रसारण कंपनी में टेंशन, हार्ट अटैक से एक्सईएन की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण कंपनी के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल काम की जिम्मेदारी संभाल रहे एक्सईएन सूर्यकांत की सोमवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई।
एक्सईएन (पीएंडपी) की जिम्मेदारी संभाल रहे 47 वर्षीय सूर्यकांत की मौत के लिए साथी इंजीनियरों ने बिजली प्रसारण कंपनी में टेंशन के माहौल को जिम्मेदार बताया है।
आरवीपीएन में पिछले दो महीने में हार्ट अटैक से दो इंजीनियरों की मौत और एक एक्सईएन का एक्सीडेंट हो चुका है। वहीं पिछले दो महीन में तीन इंजीनियर चीफ इंजीनियर (पीपीएम) एल.एन. निमावत, अधीक्षण अभियंता (पीएंडपी) प्रदीप गुप्ता और अधीक्षण अभियंता (एमआईएस) एल. एन. मंशारमाणी वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृति) ले चुके हैं। बिजली प्रसारण कंपनी में बने माहौल के बाद प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।
इंजीनियरों का कहना है कि पिछले एक साल से बिजली प्रसारण कंपनी में टेंशन का माहौल है। पिछले दो महीने में चीफ इंजीनियर (एमएम) मोहन सिंह रोहेला की भी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
वहीं एनपीपी विंग में पीपीपी मॉडल पर काम कर रहे एक्सईएन डी. सी. गुप्ता का भी टेंशन के कारण एक्सीडेंट हो चुका है तथा वे फिलहाल अपना उपचार करवा रहे हैं।