जयपुर। प्रदेश में खाद्य पदार्थों के बढ़ते सैंपल को देखते हुए छहों लैब को अपग्रेड किया जाएगा। जिससे खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच रिपोर्ट जल्द मिलने से मिलावट खोर के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकेगी।
प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) दीपक उप्रेती ने सोमवार को मीडिया को बताया कि जयपुर, अजमेर, जोधपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा की फूड लैब को अपग्रेड करने का कार्य प्रोसेस में है।
उन्होंने बताया कि फूड ट्रिब्यूनल गठित करने के लिए विधि विभाग में भेजा जा चुका है। उल्लेखनीय है कि भास्कर ने खाद्य पदार्थों के चल रहे सैंपल पेंडिंग का मुद्दा उठाया है। उप्रेती ने बताया कि राज्य में कैडेबर ट्रांसप्लांट की सुविधा के लिए जल्द गजट नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा। इससे पहले हम पूरी तैयारी कर रहे हैं, जिससे शुरू करने के बाद किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।