(फोटो: एमएमएस में बैठने के स्थान पर भरा पानी।)
जयपुर। बारिश रुके भले ही एक पखवाडे़ का समय बीत चुका है लेकिन एसएमएस अस्पताल में अभी भी कई जगह पानी भरा है।
ऐसे में यहां मरीजों और उनके परिजनों को संक्रमण का खतरा बना रहता है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी भरा है और परिजन स्थल पर बैठे रहते हैं। बैठने के स्थान पर ही बारिश का पानी जमा है और उसमें मच्छर पनप रहे हैं जो लोगों को काटते रहते हैं।
जगह जगह पानी भरा होने के बाद भी उसमें कीटनाश्क नहीं डाला गया है। ऐसे में लोगों में संक्रमण और बीमार होने की संभावना बनी हुई है। वहीं मामले में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें पानी भरा होने के बारे में जानकारी नहीं है। यदि कहीं भरा है तो उसे साफ कराएंगे।
ये हो सकती हैं बीमारी और बचने के उपाय
- मलेरिया, बुखार, जुकाम और वायरल जैसी बीमारी हो सकती है।
- जहां पानी भरा है वहां नहीं बैठें।
- पानी भरने के स्थान पर खाना नहीं खाएं।
- मरीजों को वार्डों में ही रहने दें। रात्रि को खुले स्थान पर नहीं सोएं।
photo by Sandeep Sharma.