फोटो: गरबा में कान्हा अपनी गोपियों संग रास रचा रहे थे तो उनकी धुन में राधा भी पूरी तरह से तल्लीन नजर आईं। यह मनोहारी नजारा एसएमएस इनवेस्टमेंट ग्राउंड पर आयोजित अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव- 2014 के अंतिम दिन का है।
जयपुर। दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव- 2014 के सोमवार को अंतिम दिन जयपुराइट्स का उत्साह चरम पर पहुंच गया। आयोजन स्थल एसएमएस इनवेस्टमेंट ग्राउंड पर गरबा में शामिल होने वालों का हुजूम लगा गया। एंट्री गेट पर लगी लम्बी कतारें उनके उत्साह और उमंग को साफ बयां कर रही थीं।
जयपुराइट्स का इस सालाना जलसे के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था। युवक-युवतियां, फ्रेंड्स, फैमिली, कपल्स, कॉर्पोरेट कलिग्स और डांसर्स ग्रुप गरबा के इस आखिरी दिन के हर लम्हे को जीभर कर जीने को लालायित दिखे। महाआरती के साथ शुरू हुए गरबा का जश्न सिर्फ डांडिया ग्राउंड पर ही नहीं फूड और फन जोन में भी सेलिब्रेट किया गया।
गरबा को हर तरह से निराले अंदाज में पेश करने की हर प्रतिभागी की कोशिश थी। गरबा रास, डांडिया या फिर फ्री डांस स्टाइल टाइम अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के अंतिम दिन हर प्रतिभागी में इस
खूबसूरत महोत्सव की यादों को समेट कर अपने साथ ले जाने की कवायद साफ दिखाई दे रही थी।
एक दूसरे को अगले साल मिलने के वादे के साथ अलविदा कहा
सेल्फियों में कैद ये पल ऑन द स्पॉट न केवल
फेसबुक पर शेयर हो रहे थे, बल्कि चिर परिचित को वॉट्सअप्प पर शेयर करते नजर आए। गरबा के अंतिम दिन डिजाइन किया हुआ मटका, छतरी के साथ प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में एक दूसरे को अगले साल मिलने के वादे के साथ अलविदा कहा। राधा कृष्ण डेकोरेशन थीम को प्रतिभागियों ने भी साकार किया। प्रतिभागी राधा कृष्ण गेटअप में आए।
आगे देखें: गरबा महोत्सव के फोटो और वीडियो।
Photos & Video by Manoj Shreshta.