फोटो: पूर्व में मंचित 'आधे अधूरे' नाटक का एक दृश्य।
जयपुर। रिश्तों की अधूरी दास्ता को बयां करते नाटक 'आधे अधूरे' का मंचन मंगलवार शाम रविंद्र मंच पर किया जाएगा। सार्थक थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित इस नाटक का मंचन शाम 7 बजे से शुरू होगा।
नाटक के निर्देशक साबिर खान ने बताया कि मोहन राकेश द्वारा लिखित ये नाटक इंडियन क्लासिक हिन्दी माडर्न ड्रामा है। इस नाटक में पांच कलाकार अभिनय करते नजर आंएगे। इस नाटक का मंचन सार्थक थिएटर ग्रुप की ओर से दूसरी बार किया जा रहा है।
यह है कहानी:
एक ऐसे परिवार की कहानी जहां हर कोई उलझा हुआ है। घर की स्त्री अपनी महत्वाकांक्षाओं के कारण ही घर परिवार के लिए जो कुछ भी करती उसे काई समझता नहीं है। हर किसी के बलिदान के बावजूद भी उसका परिवार दिन प्रतिदिन बिखरता जाता है जिसे समेटना शायद उस महिला के लिए एक चुनौती सी बन जाती है। महिला अपने जीवन एक संपूर्ण पुरुष की तलाश में रहती है । कहीं उसकी तलाश पूरी हो और उस एक संपूर्ण पुरुष का साथ मिल सके ।