जयपुर। शहर के युवा समय-समय पर सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जुड़े रहते हैं। इस बार शहर के बाइकर्स ने सोशल वर्क और युवाओं को रोड सेफ्टी के प्रति अवेयर करने के लिए एक बुकलेट तैयार की है।
यह है, जयपुर एटगोर बाइकर्स क्लब के मैंबर्स, जिन्होंने यह बुकलेट तैयार की है। बुकलेट में क्लब के सभी बाइकर्स की प्रोफाइल के साथ रोड़ सेफ्टी के प्रयासों को बताया गया है। साथ ही युवाओं को रोड सेफ्टी के लिए अवेयर किया गया है।
क्लब के ओनर हितेश प्रजापति ने बताया, बुकलेट शहर के स्कूली और कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स को दी जाएंगी। बुकलेट में गर्ल्स को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे उन्हें रोड सेफ्टी की नॉलेज के साथ टूव्हीलर्स को लेकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बुकलेट जारी होने के बाद क्लब से गर्ल्स भी जुड़ने लगी हैं।