पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

१११

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकत नगर आदर्श बाजार के उद्घाटन समारोह में मुख्‍यमंत्री को अपनी फाइल दिखाते असवाल। (फाइल फोटो)
जयपुर। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार IAS अधिकारी एवं जयपुर नगर निगम के CEO रहे लालचंद असवाल को राज्य सरकार ने साेमवार को सस्पेंड कर दिया। पिछले कुछ दिनों से वे APO चल रहे थे लेकिन तीन महीने पहले स्थित ऐसी नहीं थी, सबकुछ असवाल के पक्ष में था। खुद मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे उनके काम से खुशी थी और सार्वजनिकतौर पर उनकी सराहना कर चुकी थी। हालांकि, वर्तमान में एपीओ असवाल को अब सिर्फ कानून का सहारा है। क्‍योंकि किसी भी कार्मिक के 48 घंटे की गिरफ्तारी के बाद स्वत: सस्पेंड मान लिया जाता है और अब तो उन्‍हें जेल भी भेजा जा चुका है।
गौरतलब है कि असवाल पर जयपुर महापौर लम्‍बे समय से भ्रष्‍टाचार के साथ मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी होने की वजह से असवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाती रही हैं।
तीन महीने पहले फाइल देख वसुंधरा राजे ने की थी तारीफ:
लगभग तीन महीने पूर्व राजधानी में बरकत नगर आदर्श बाजार के रूप में परकोटे से बाहर जयपुरवासियों को एक और पिंकसिटी को तोहफा दिया गया था। इस मौके पर आईएएस लालचंद असवाल के काम को मुख्‍यमंत्री वसंधरा राजे ने खूब सराहा था। वसुंधरा राजे ने नगर निगम के तात्‍कालीन सीईओ असवाल की तालकटोरा, पौण्ड्रिक पार्क विकसित करने पर सराहना की।
महापौर ने लगाए थे भ्रष्‍टाचार के आरोप, मोदी से भी मिली:
असवाल पर जयपुर महापौर ज्‍योति खंडेलवाल लम्‍बे समय से भ्रष्‍टाचार के साथ मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी होने की वजह से असवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाती रही हैं। इस सिलसिले में महापौर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भी मिली थी।

मामले में फिलहाल नया क्‍या ?
भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्यूरो ने आईएएस लाल चंद असवाल को रविवार को गांधी नगर स्थित जज के घर पर पेश किया जहां 10 अक्टूबर तक जेल भेज दिया गया। एसीबी ने असवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। नगर निगम जयपुर में सीईओ के पद पर रहते हुए सिविल कार्यों के टेंडरों में भुगतान की अनियमितताओं का आरोप है। असवाल को शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। शहर के गार्डन मेंटिनेंस के भुगतान में अनियमितता को लेकर एसीबी में दर्ज पांच केसों की पूछताछ के लिए लाल चंद असवाल को जल्दी ही एसीबी रिमांड पर लेगी।

जेल पहुंचते ही छूटे पसीने:
जेल में पहुंचते ही असवाल को पसीने छूट गए। उन्हें जेल अधिकारियों से पसीने आने और घबराहट होने की शिकायत की। जेल अधिकारियों से असवाल ने कहा कि अभी तक जेलों का निरीक्षण किया है लेकिन आज खुद जेल में हूं। वे बार बार जेल अधिकारियों से कह रहे थे विश्वास नहीं हो रहा जेल कैसे पहुंच गया। इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां रात 10 बजे तक अस्पताल में डॉक्टर चेक अप कर रहे थे।
आगे देखें: वसुंधरा राजे के साथ असवाल के और फोटो।