फोटो: जयपुर के एसएमएस इनवेस्टमेंट ग्राउंड पर गरबा महोत्सव के दौरान सेल्फी लेती गर्ल्स।
जयपुर। गुलाबी नगरी पर पिछले चार दिन तक हुए अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के गरबा का रंग ऐसा चढ़ा की युवा मन बावरा होकर जमकर थिरका। गरबा रास, डांडिया या फिर फ्री डांस स्टाइल्स जिसे देखो झूमता नजर आया।
महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को प्रतिभागियों में गरबा के साथ जुड़ी अपनी
खूबसूरत यादों को समेट कर अपने साथ ले जाने की होड़ सी लगी थी। कोई अपने पार्टनर के साथ तो कोई फ्रेंड्स के साथ सेल्फी लेने में मशगूल दिखा। यह दौर देर रात तक चला और आज भी ये सल्फी न सिर्फ वाट्सएप के जरिए शेयर हो रही थी बल्कि
फेसबुक टाइमलाइन और
ट्विटर पर भी इन पर लाइक और कमेंट्स का सिलसिला जारी है।
गरबा के अंतिम दिन प्रतिभागियों की ऐसी सेल्फी और ग्रुप फोटोज को हम यहां साझा कर रहे हैं। एक दूसरे को अगले साल गरबा में फिर मिलने के साथ अलविदा कहने वाले दोस्तों के बीच सोशल साइट्स पर गरबा के ये रंग अगले कुछ दिन यूं ही बिखरे रहने वाले हैं।
आगे देखें: जयपुर में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के दौरान गर्ल्स और बॉयज की और अधिक सेल्फी।