जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला की पूरा पेन्क्रियाज निकालकर नई जिन्दगी दी है। पांच घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है।
निशी ने पहले अस्पताल के गेस्ट्रोएंट्रोलोजी विभाग में दिखाया था, जहां पर जांच में लीवर की मुख्य नस पोर्टल वेन के चारों और घिरे होने से परेशान थी। बीमारी में पेट-दर्द, उल्टी एवं दस्त के कारण खासी दिक्कत हो रही थी। डॉ.शर्मा ने बताया कि निशि के जांच में ग्रंथि में मल्टी सेन्ट्रिक न्यूरो एंडोक्राइनिल ट्यूमर मिला है।
अस्पताल के गेस्ट्रो इंटेस्टाइन सर्जन डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर की 40 वर्षीय निशी का पूरा पेनक्रियाज निकालने के बाद इंसुलिन के इंजेक्शन तथा मुंह से पेनक्रियाज के एंजाइम जिन्दगी भर लेने पड़ेंगे।