पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रब टाइफस: आंकड़ा २२० के पार, १२ लोग मौत के मुंह में

स्क्रब टाइफस: आंकड़ा २२० के पार, १२ लोग मौत के मुंह में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में माइट या पिस्सू के काटने से फैलने वाली स्क्रब टाइफस नामक बीमारी के आंकड़ा 220 के पार हो गया है। इसमें से 12 लोग मौत के मुंह में जा चुके हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग बीमारी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। विभाग का दावा है कि बीमारी को नियंत्रित करने में पूरी तरफ से सफल हो रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र जयपुर, अलवर, करौली, दौसा, सवाईमाधोपुर, सीकर, भीलवाड़ा, टोंक, चूरू, धोलपुर, कोटा, चित्तौडगढ, बांरा, झालावाड़, बूंदी एवं अन्य राज्यों के 30 पॉजिटिव मिल चुके हैं।