पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स जोधपुर, भोपाल, रायपुर, पटना, ऋषिकेष और भुवनेश्वर में आयुष विभाग भी

एम्स जोधपुर, भोपाल, रायपुर, पटना, ऋषिकेष और भुवनेश्वर में आयुष विभाग भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन का फाइल फोटो।)
जयपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि परंपरागत पद्घतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए एम्स जोधपुर, भोपाल, रायपुर, पटना, ऋषिकेश और भुवनेश्वर में एक ही छत के नीचे आयुष विभाग खोले जाएंगे। इससे मरीज अपनी इच्छानुसार इलाज ले सकेगा।
हर्षवर्धन ने यह जानकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान दी है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की स्वीकृति दी है। इसमें एक मिशन मोड पर परंपरागत चिकित्सा पद्घतियों की संकल्पना की है।
उन्होंने बताया कि देश के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में ई-प्रिस्क्रिप्शन शुरू किया गया है। धीरे-धीरे इसे पूरे देश में सभी डॉक्टरों के लिए अनिवार्य किए जाने की योजना है।