पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाजार में बिक गई नकली दवाएं, आज तक नहीं चला पता

बाजार में बिक गई नकली दवाएं, आज तक नहीं चला पता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर। )
जयपुर। बर्न केस और डायलिसिस में काम आने वाली रिलायंस कंपनी की हृयूमन नार्मल एल्बुमिन आईपी दवा की नकली खेप बाजार में बेचे जाने के बाद भी चिकित्सा विभाग आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। ऐसे में नकली दवा बेचने वालों के हौंसले बुलंद हैं और इनके फिर से बाजार में सक्रिय होने की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि शहर के आदर्श नगर में अशोक चौक के पास केशव फार्मास्यूटकल एंड सर्जिकल रिटेल एंड होल सेल की दुकान से नकली दवाएं बाजार में पहुंच रही थी। ड्रग कंट्रोलर और उनकी टीम ने इस दुकान से 84 बोतल दवा जब्त की थी। एक बोतल की कीमत 4000 रुपए है।
बेची गई दवाओं का भी नहीं चला पता:
इस दुकान पर कुल 120 बोतलों का स्टॉक पाया गया लेकिन मौके पर 84 बोतल ही मिली। शेष बोतलों की जब्ती के लिए टीम एसएमएस अस्पताल के सामने शिव मेडिकल स्टोर और एसआर कल्ला हॉस्पिटल भी पहुंची। लेकिन उक्त दोनों स्थानों पर जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इन दो स्थानों पर 18-ए के तहत पूछताछ की गई लेकिन आज तक इन दवाओं का कोई पता नहीं चल पाया है।

ऐसे चला था पता:
विभागीय अधिकारियों ने कंपनी से ऑरिजनल बोतल खरीदी। इसके बाद केशव फार्मास्यूटकल एंड सर्जिकल रिटेल एंड होल सेल पहुंची और उक्त दवा मांगी। इसके बाद जो बोतल दी गई, उसका ऑरिजल से मिलना किया गया। इसमें दोनों बोतलों के प्रिंट, वर्ड मेचिंग में काफी फर्क था।