पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश की २५ हजार बेटियों को मिलेगी ३ करोड़ रुपए की आर्थिक मदद

प्रदेश की २५ हजार बेटियों को मिलेगी ३ करोड़ रुपए की आर्थिक मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की साधनहीन बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई 'आपकी बेटी योजना' के तहत 25 हजार बालिकाओं को 3.1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें कक्षा 1 से 8 तक में अध्ययनरत 15,600 और कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत 9,492 बालिकाएं शामिल हैं।

शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपकी बेटी योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की ऐसी बालिकाएं जिनके माता या पिता दोनों में से एक का निधन हो गया हो। उन परिवारों की बालिकाओं को राज्य सरकार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है।
कितनी आर्थिक सहायता मिलती है ?
इस योजना के तहत कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत बालिकाओं को 1100 रुपये तथा कक्षा 9 से 12 में अध्ययन करने वाली बालिकाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।