(फोटो: एनआरआई वेडिंग पार्टी का एक दृश्य। )
जयपुर। जयपुर में एक एनआरआई वेडिंग में बॉलीवुड के डायरेक्टर डेविड धवन की टीम ने लाइव शूट किया। यह वेडिंग यूएसए में भारतीय मूल के बिजनेस मैन की बेटी की थी। इसमें सीएम वसुंधरा राजे के अलावा कांग्रेस लीडर राजीव शुक्ला और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी शिरकत की।
जानकारी के अनुसार यह एनआरआई वेडिंग शाही खर्चे के चलते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। इवेंट मैनेजर्स के अनुसार इसका बजट 100 करोड़ से ऊपर है। दूसरी रोचक बात है कि इस वेडिंग को डेविड धवन की टीम ने लाइव शूट किया, इसलिए वेन्यू पर फिल्मी सैट लगाए गया।
उल्लेखनीय है कि जयपुर में हुई इस शाही पार्टी के बाद अगले दिन सोमवार को वेडिंग रिसेप्शन उदयपुर में रखा गया है। यह एनआरआई वेडिंग अमेरिका के एक होटल व्यवसायी की है। इसमें अमेरिका के फेमस बैंड की म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी हुई।
राज पैलेस में हुई इस वेडिंग में डेकोरेशन की थीम फ्लाेरल रखी गई थी। फेरों के लिए 11 पंडितों का ग्रुप आया और मंत्र उच्चारण हिंदी में बोलने के बाद पंडित ने इंग्लिश में भी मंत्रों को उच्चारण किया।
फोटो: किरण सैनी
आगे देखें: वेडिंग पार्टी के और अधिक फोटोज।