फोटो: बदलापुर बॉयज के पोस्टर में जयपुर के अंकित शर्मा (दाएं से दूसरे)
जयपुर। कहते है कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ,दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किसी भी काम में इंसान लग जाए तो उसे सफलता मिलती ही हैं। कुछ ऐसे ही कथन को सच कर दिखाया है शहर के युवा कलाकार अंकित शर्मा ने।
जयपुर में मानसरोवर के रहने वाले अंकित का सपना हमेशा से बड़े पर्दे पर खुद को देखना था, देर सवेर ही सही पर उनका सपना पूरा होने जा रहा हैं। डायरेक्टर शैलेष वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'बदलापुर बॉयज' में अंकित बड़े पर्दे पर जल्द नजर आने वाले हैं। फिल्म
कबड्डी खेल पर आधारित है और 12 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं।
थिएटर आर्टिस्ट रह चुका:
अंकित ने बताया कि उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ड्रामा में मास्टर किया हैं। शहर के कई निर्देशकों के साथ थिएटर भी कर चुके हैं। जिसमें इप्टा ग्रुप, एनएसडी के दौलत वैद और साबिर खान के निर्देशन में नाटक कर चुके हैं ।
पांच सालों से मुम्बई में लंबा संघर्ष:
अंकित ने बताया कि वो पिछले पांच सालों से मुंबई में अच्छा खासा संघर्ष रहा जो आज भी चल रहा हैं पर खुशी है की मेरे सपनों को पुरी मंजिल ना सही पर मंजिल की ओर बढऩे वाला रास्ता मिल चुका हैं । इन्होंने बताया कि जयपुर से एक दोस्त के साथ मुम्बई की राह पर निकलने से पहले अंजान शहर में सब कुछ अंजान सा ही रहा। लेकिन अपने सपनों के पीछे भागते हुए अंजान राहों पर चलने से भी नहीं घबराया । महीनों तक कभी किसी तो कभी किसी के घर पर जाकर रहा, दौड़ घूप करता रहा।
काॅमेडी के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग से शुरुआत:
अंकित ने बताया कि जब वो मुम्बई में खाली बैठे थे उस दौरान एक मस्ती चैनल के लिए काॅमेडी की स्क्रिप्ट भी उन्होंने लिखी। जिसमें सुनील पाल और राजू श्रीवास्तव जैसे स्टैंडअप काॅमेडीयन काम कर रहे थे । उन्होंने बताया कि वो थिएटर आर्टिस्ट रह चुके थे ऐसे में स्क्रिप्ट की नॉलेज उन्हें थोड़ी बहुत थी जिससे वो काॅमेडी स्क्रिप्ट लिखने में सफल रहें।
बड़े पर्दे का क्रेज इतना कि छोटे पर्दे के रोल से रहे दूर:
अंकित ने कहा कि मुझे शुरू से ही बड़े पर्दे में ही नजर आना था। इस लिए ही संघर्ष के दौरान भी जब मुझे टीवी सीरियल में रोल आफर हुए पर मैंने उसे करने के बजाय बड़े पर्दे पर काम मिलने का इंतजार करना बेहतर समझा।
परिवार:
अंकित के माता पिता दोनों ही सरकारी कर्मचारी हैं। भाई जहां सीए है वही उनकी बहन डॉक्टर हैं। ऐसे में एक्टिंग और थिएटर में अपना करियर चुनना थोड़ा चुनौती पूर्ण सा था। शुरुआत में घर वालों की काफी डांट भी मिली पर बुरे वक्त में घर के सभी लोगों ने पूरा-पूरा सपोर्ट भी किया।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स:
अंकित ने बताया कि 'बदलापुर बॉयज' के बाद जल्द ही डायरेक्टर रवि खन्ना की फिल्म 'हैपी-पैपी' फिल्म में नजर आंएगे जिसमें वो लीड किरदार में नजर आंएगे । जिसमें उनका किरदार संता बंता की तरह होगा।
आगे देखें: अंकित के अधिक फोटो।