(फोटो: माइक्रोसॉफ्ट की सिटीजनशिप और जनरल मैनेजर लॉरी फॉर्टी हैनरिक। )
जयपुर। आज के युवा को अवसर की असमानता का सामना करना पड़ता है। ग्लोबली जहां कई लोगों को बहुत मौके मिलते हैं वहीं एक अोर कई युवा ऐसे भी हैं जिनके मौके कभी मिलते ही नहीं। ऐसे में माइक्रोसाॅफ्ट ने अवसर की असामनता को दूर करने के लिए इनिशएटिव लिया है। साल 2012 में यूथ स्पार्क माइक्रोसाफ्ट की ओर से लॉन्च किया गया था।
जयपुर आई
माइक्रोसॉफ्ट की सिटीजनशिप और जनरल मैनेजर लॉरी फॉर्टी हैनरिक ने इस इनिशएटिव के बारे में सोमवार को dainikbhaskar.com से बातचीत में बताया। जयपुर में उन्होंने यूथ स्पार्क आईलीड सेंटर में ट्रेनिंग पा रहे युवाओं से बात की। साथ ही उनके किए काम को भी एप्रिशएट किया। इसके जरिए युवाअों को सक्षम बनाने की कोशिश की जाती है।
हैनरिक ने बताया कि अमेरिका और कनाडा में 6.59, यूरोप में 4.08, 6.84 एशिया, 3.62 लैटिन अमेरिका, 1.62 करोड़ मध्य पूर्व और अफ्रीका के युवा लाभानवित हो चुके हैं। इंडिया की बात की जाए तो यहां इस इनिशएटिव का पॉजीटिव रिस्पॉन्स देखने मिल रहा है।
इंडिया में यूथ स्पार्क के 70 सेंटर हैं। अब तक इंडिया में इसके तहत पांच लाख पांच हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसमें से 4 लाख युवाओं क इसमें से रोजगार मिल चुका है। राजस्थान में 40 हजार यूथ को ट्रेंड किया गया है।
photo and video by: Yasmeen Siddiqui
आगे देखें: लॉरी फॉर्टी हैनरिक से बातचीत का वीडियो।