(फोटो: रणथंभौर अभयारण्य में शर्मिला टैगाेर, सैफ अली खान और करीना। )
जयपुर। फिल्म एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने पूरे परिवार के साथ सोमवार को राजस्थान के रणथंभौर में अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रणथंभौर सफारी का लुत्फ उठाने के बाद आज दोपहर तक वे अपने परिवार के साथ होटल में ही ठहरी हुई हैं। उनके साथ उनके पुत्र फिल्म स्टार
सैफ अली खान एवं पुत्र वधू करीना के अलावा परिवार के अन्य लोग भी यहां आए हैं।
इससे पहले रविवार को दोपहर बाद शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान और उनकी पुत्र वधू करीना सवाई माधोपुर पहुंचे थे। यहां शाम की पारी में पूरे परिवार ने रणथंभौर अभयारण्य में जाकर वन भ्रमण किया और पांच बाघों को देखा।
उल्लेखनीय है कि फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसंबर 1944 को
हैदराबाद में हुआ था। शर्मिला 8 दिसंबर 2014 को 70 वर्ष की होने जा रही है। इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए उनके बेटे सैफ अली एवं बहू करीना ने उनके लिए यह सरप्राइज जन्मदिन प्लान किया था।
जंगल में देखे पांच बाघ :
दोपहर बाद ढाई बजे सभी लोग होटल से रवाना होकर रणथंभौर पहुंचे और जोगी महल गेट से जंगल में प्रवेश किया। उनके साथ बाघ परियोजना के उप वन संरक्षक सुदर्शन शर्मा एवं क्षेत्र निदेशक वाई.के. साहू भी अलग गाड़ी में थे। सभी ने जंगल में सबसे पहले जोन नं. 3 में राज बाग झील के पास मोरी के किनारे टी 19 को उसके तीन शावकों के साथ 15 मिनट तक देखा। इसके बाद मंडूप में 20 मिनट तक टी 28 को देखा। इसके बाद जंगल में भ्रमण कर जोगीमहल गेट से वापस होटल के लिए रवाना हो गए। साढ़े तीन बजे जंगल से निकले।
आगे देखें: रणथंभौर अभयारण्य की सफारी पर निकले शर्मिला टैगाेर, सैफ अली खान और करीना और बाघों की तस्वीरें।