(फोटो: कान्वोकेशन सेरेमनी में डिग्री हासिल करने वाली स्टूडेंट्स। )
जयपुर। एक स्टूडेंट जब अपने हाथ में डिग्री थामे जब यूनिवर्सिटी से निकलता है तो वो मौलिक कर्तव्यों द्वारा निर्देशित होता है और उसे अपने व्यक्तित्व के हर एक पहलू को निखारने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ताकि वो खुद को देश सेवा के लिए तैयार कर सके। कान्वोकेशन सेरेमनी में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आर एम लोढ़ा ने अपने यह विचार रखे। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण पर ज़ोर डालते हुए यह भी कहा कि न्यायतंत्र में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक होनी चाहिए।
इस सेरेमी में जहां 1350 स्टूडेंट्स को डिग्री मिली वहीं कार्यक्रम में विश्वविद्यालय को रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट गैरी सी के हुआंग और पद्मश्री सुशील गुप्ता को मानव कल्याण और समाज सेवा से जुड़े कार्यों में असाधारण योगदान के लिए डी लिट और डी एससी की मानद उपाधि से सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह के खास मौके पर कुल 1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं डिप्लोमा प्रदान किए गए जिनमें से 23 पिएचडी, 450 स्नातकोत्तर, 820 स्नातक की छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई और 55 छात्राओं को स्नातकोत्तर एवं एडवांस्ड डिप्लोमा सर्टिफिकेट वितरित किए गए। साथ ही इस मौके पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 43 गोल्ड मेडल, 11 एन्डावमेंट अवार्ड्स एवं 179 मेरिट सर्टिफिकेट्स देकर सराहा गया।
आर्ट्स एवं सोशल साइंसेस में 290, काॅमर्स एवं मैनेजमेंट में 785, साइंस में 273 डिग्री एवं डिप्लोमा दिए गए। वहीं आर्ट्स एवं सोशल साइंसेस में 13, कामर्स एवं मैनेजमेंट में 15, साइंस में 15 टापर्स को गोल्ड मेडल दिए गए। साथ ही बीजेएमसी की शेफाली बंसल, बीबीएम की खुशबु अग्रवाल एवं बीसीए की अदिति सारस्वत को शिव सरस्वती मेमोरियल गोल्ड मेडल, शेफाली बंसल एवं एमजेएमसी की राधिका शर्मा को डाॅ शांता नरेंद्र भानावत मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीएससी आॅनर्स की यशस्वि पांडेय को के एम सहाय मेमोरियल गोल्ड मेडल, कैमिस्ट्री की अनुप्रिया जैन को प्रेम चंद बख्शी मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीवीए की शुभिका सुखलेचा और एमबीए की नीलाक्षी सक्सेना को राधे श्याम बधलिया मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीएससी की किरन बाला को राम प्यारी-सुरजी मेमोरियल गोल्ड मेडल एवं एमएससी की दुर्गा जांगीड़ को हुकम कौर-नंद राम मेमोरियल गोल्ड मेडल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
Photos by: Yasmeen Siddiqui
आगे देखें: कान्वोकेशन सेरेमनी की और अधिक तस्वीरें।