पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शॉर्ट मूवी की हुई स्क्रीनिंग , कॉलेज लाइफ को किया हाइलाइट

शॉर्ट मूवी की हुई स्क्रीनिंग , कॉलेज लाइफ को किया हाइलाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: स्‍क्रीनिंग इवेंट में मशगूल स्‍टूडेंट्स।
जयपुर। स्टूडेंट्स ने डॉक्यूमेंट्री में कॉलेज लाइफ को फोकस किया। इसमें स्टूडेंट्स की मस्ती और कॉलेज मैनेजमेंट की सख्ती को कॉमेडी अंदाज में पेश किया गया। मौका था सेंट जेवियर्स कॉलेज के अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स की बनाई हुई शॉर्ट मूवी स्क्रीनिंग का।
शॉर्ट मूवी स्‍क्रीनिंग के इस इवेंट में मूवी 2 मिनट से लेकर 5 मिनट तक की बनाई गई। इन शॉर्ट मूवीज में स्टूडेंट्स की स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन और कैमरा एंगल सेंस को परखा गया। मूवी के सब्जेक्ट थे,' गार्ड साहब', 'द मेंटर्स' और 'अंदाज अपना-अपना'। गार्ड साहब में कॉलेज की एंट्री गेट पर तैनात गार्ड ड्यूटी दिखाई गई। किस तरह गार्ड की हुकूमत स्टूडेंट्स पर चलती है। अंदाज अपना अपना में स्टूडेंट्स की कॉलेज मस्ती दिखाई गई। कॉलेज में आने वाले स्टूडेंट्स का अपना - अपना टशन है। इन शॉर्ट मूवी को सलेक्ट कर फिल्म फेस्टिवल में भेजा जाएगा।
फोटोज: किरण सैनी
आगे देखें: स्‍क्रीनिंग इवेंट के और अधिक फोटोज।