पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर की बेटी की फेसबुक में नौकरी मिला २.१ करोड़ का पैकेज

जयपुर की बेटी की फेसबुक में नौकरी मिला २.१ करोड़ का पैकेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: जयपुर में अपने मम्‍मी-पापा के साथ आस्‍था अग्रवाल। )
जयपुर। कहते हैं अगर खुली आंखों से कोई सपना देखा जाए तो वो पूरा होता ही है। आईआईटी में एडमिशन भी कोई कम बड़ी बात नहीं थी और अब प्री प्लेसमेंट के जरिए इतना बड़ा पैकेज और वो भी फेसबुक पर। सोचती हूं तो यकीं नहीं होता। ये कहना था आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएशन कर रहीं आस्था अग्रवाल का। इन्‍हें हाल ही में फेसबुक में 2.1 करोड़ रुपए/सालाना का पैकेज मिला है। अपनी सफलता का जश्न मनाने आस्था सोमवार को अपने होम टाउन जयपुर में मौजूद थीं। पेश है उनके साथ खास बातचीत के अंश-
मुझे आज भी याद है, स्कूलिंग का वह दौर जब मैथ्स और साइंस पापा ही पढ़ाया करते थे। लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ जरा सी शरारत की नहीं, कि पापा की डांट सुनने को तैयार रहना पड़ता था। वे कहती हैं मेरी इस सफलता के पीछे मेरे स्कूल टीचर्स का भी खासा योगदान है। मैं अपने स्कूल सेंट जेवियर को कभी नहीं भूल सकती।
सवालअपनी रुचियों के बारे में बताएं?
जवाबपांच साल से मैंने डांस सीखना शुरू कर दिया था। कथक, भवई, चिरमी और कालबेलिया में मैंने ट्रेनिंग हासिल की।
सवालकिसे अपना रोल मॉडल कहेंगी ?
जवाबबड़ी दीदी मेरी रोल मॉडल है। कहते हैं न कि छोटे बहन-भाई बड़े को कॉपी करते हैं। मेरे केस में भी ऐसा ही था।
सवालपहले टीचर से जुड़ी कोई मेमोरी?
जवाबपापा मेरे पहले टीचर हैं। उन्होंने मुझे मैथ्स और साइंस पढ़ाया है। थोड़ी बहुत शरारत की नहीं कि वो मुझे झट से डांट देते थे। उसी डांट की बदौलत ही मैं उनसे अनुशासन का पाठ भी सीख पायी।
Photos & Video By: Manoj Shreshtha
आगे देखें: आस्‍था अग्रवाल से बातचीत का वीडियो और फोटोज।