पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ राजस्थान सप्ताह शुरु, कलेक्टर ने अफसरों को किया पाबंद

स्वच्छ राजस्थान सप्ताह शुरु, कलेक्टर ने अफसरों को किया पाबंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जिले में सोमवार से स्वच्छ राजस्थान सप्ताह शुरू हो गया है। कलेक्टर ने जिले में 14 दिसंबर तक चलाए जाने वाले स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, नगरपालिकाओं के अफसरों के साथ ही एसडीएम व तहसीलदारों को पाबंद किया है।
स्वच्छता सप्ताह में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कालेजों, अस्पताल, डिस्पेंसरीज के परिसरों को साफ सुथरा किया जाएगा।
स्वच्छ राजस्थान सप्ताह की मॉनिटरिंग करने के लिए कलेक्टर कृष्णा कुणाल ने आरएएस अफसरों को पर्यवेक्षण व मार्गदर्शक अधिकारी लगाए हैं। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी लगाया है।
ये निर्देश जारी:
- निगम व नगरपालिका के अफसर क्षेत्र में पड़े हुए पुराने कचरे व मलबे को साफ करवाएंगे।
- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्रभावी व्यवस्था करेंगे। इसके साथ ही प्लास्टिक कैरी बैग्स की रोकथाम व जब्त करने की कार्यवाही हो।
- आमजन में स्वच्छता व सफाई के लिए जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित हो।
- स्कूल, शिक्षण संस्थाओं, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक व धार्मिक संस्थानों व एनजीओ के जरिए जनजागरण गतिविधियां हो।

पर्यवेक्षण व मार्गदर्शक अधिकारी नियुक्त:
एडीएम (दक्षिण): मानसरोवर, सिविल लाईन एवं विद्याधर नगर जोन
एडीएम (उत्तर): हवामहल पूर्व, हवामहल पश्चिम एवं आमेर जोन
एडीएम (पूर्व): मोतीडूंगरी एवं सांगानेर जोन
डीएसओ (प्रथम): नगरपालिका बगरू
डीआईजी (स्टांप): नगरपालिका किशनगढ़ रेनवाल
एडीपीसी (मनरेगा): जोबनेर
एडीएम (चतुर्थ): सांभर
एसीईओ (जिला परिषद): फुलेरा,
डीएसओ: शाहपुरा
डीआईजी (सतर्कता): विराटनगर
एडीएम (कोटपूतली): कोटपूतली
उप निदेशक ( महिला व बाल विकास): चौमूं
एडीएम (द्वितीय): नगरपालिका चाकसू