पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैम्पिन एवं केक काटने के साथ मनाया गया शर्मिला का 71वां जन्मदिन वन भ्रमण के दौरान शर्मिला ने देखी ब

शैम्पिन एवं केक काटने के साथ मनाया गया शर्मिला का 71वां जन्मदिन वन भ्रमण के दौरान शर्मिला ने देखी बाघिन और उसका परिवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में भ्रमण के लिए जाती सोहा अली खान, शर्मिला टेगौर व पीछे बैठे कुणाल।)
जयपुर/ सवाई माधोपुर। फिल्म स्टार शर्मिला का 71वां जन्मदिन सोमवार को रणथंभौर में मनाया गया। इस मौके पर पूरे परिवार ने होटल के गार्डन में फायर कैंप किया। इसी दौरान केक काटा गया। इस मौके पर सैफ अली खान एवं उनकी पत्नी करीना सहित परिवार के अन्य सदस्य वहां मौजूद थे।

अपने जमाने की जानी मानी अदाकारा शर्मिला इन दिनों रणथंभौर में हैं। उनके 70 वर्ष की होने पर उनके पुत्र सैफ अली एवं बहु करीना के साथ उनकी पुत्री एवं दूसरे बेटे सहित कुल नौ लोग रविवार शाम यहां पहुंचे थे।
इस परिवार ने इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए प्रकृति की अनुपम कृति रणथंभौर को चुना है।

पहले किया वन भ्रमण
शर्मिला ने सोमवार को शाम की पारी में बेटी के साथ वन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जोन नं. तीन पर टी-19 एवं उसके परिवार को झाड़ियों में देखा। कुछ देर वहां रुकने के बाद वे जंगल में आगे निकल गईं।
देर से जंगल में प्रवेश के बाद वे समय पूरा होने पर ही बाहर आई। आज सुबह एवं शाम की पारी में करीना एवं सैफ अली वन भ्रमण के लिए नहीं गए। वे होटल में ही रहे और शाम के आयोजन की तैयारियों में व्यस्त रहे।

सादगी से मनाया जन्मदिन
शाम को रणथंभौर भ्रमण से आने के बाद सभी लोग अंधेरा होने के साथ होटल के लॉन में जमा हुए। वहां पर फायर कैंप का आयोजन किया गया। सभी लोगों ने अपने अपने तरीके से शर्मिला को जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद शर्मिला ने अपने 71वें जन्मदिन का केट काटा। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।