पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

१११

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान भूजल सेवा नियम 1969, राजस्थान भूजल अधीनस्थ सेवा नियम 1973 राजस्थान आयुर्वेदिक यूनानी होम्योपैथिक प्राकृतिक चिकित्सा सेवा नियम 1973 के तहत विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं।
रिक्तियां:
  • सहायक अभियंता यांत्रिक (भूजल विभाग) के 11 पद रिक्त हैं। इनमें से ओबीसी के लिए 3 पद, महिलाओं के लिए 2 पद आरक्षित हैं।
  • सहायक अभियंता सिविल (भूजल विभाग) का एक पद रिक्त है। यह पद अनारक्षित है।
  • कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक (भूजल विभाग) के 15 पद रिक्त हैं। इनमें से एससी के लिए 3 पद, एसटी 2 पद, ओबीसी 2 पद, महिला के लिए 2 पद आरक्षित हैं।
  • कनिष्ठ रसायनज्ञ (भूजल विभाग) के 5 पद रिक्त हैं। इनमें से 1 पद ओबीसी 1 पद महिला के लिए आरक्षित है।
  • तकनीकी सहायक (भूजल विभाग) के 5 पद रिक्त हैं। इनमें से 1 पद ओबीसी 1 पद महिला के लिए आरक्षित है।
  • बोटनिस्ट (आयुर्वेद विभाग) का 1 पद रिक्त है। यह पद अनारक्षित है।
  • केमिस्ट (आयुर्वेद विभाग) का 1 पद रिक्त है। यह पद अनारक्षित है।
  • एनालिस्ट (आयुर्वेद विभाग) के 2 पद रिक्त हैं। दोनों पद अनारक्षित हैं।
वेतनमान:
  • सहायक अभियंता, कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक कनिष्ठ रसायनज्ञ के लिए पेबैंड 3 के तहत 15600-39000 रु और ग्रेड पे 5400 रु प्रतिमाह।
  • तकनीक सहायक के लिए पेबैंड 2 के तहत 9300-34800 रु और ग्रेड पे 4200 रु प्रतिमाह।
  • बोटनिस्ट, केमिस्ट, एनालिस्ट के लिए पेबैंड 3 के तहत 15600-39100 रु और ग्रेड पे 5400 रु प्रतिमाह।
उम्र:
सहायक अभियंता, कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक, कनिष्ठ रसायनज्ञ, तकनीक सहायक के लिए अभ्यर्थी की उम्र 20 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बोटनिस्ट, केमिस्ट, एनालिस्ट के लिए उम्र 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2015 को आधार मानकर की जाएगी।

योग्यता:
  • सहायक अभियंता यांत्रिक के लिए बीई मेकेनिकल की डिग्री होनी चाहिए।
  • सहायक अभियंता सिविल के लिए बीई सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
  • कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक के लिए जियोलॉजी या एप्लाइड जियोलॉजी में एमएससी/एमटेक की डिग्री।
  • कनिष्ठ रसायनज्ञ के लिए इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री या एनालिटिकल केमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री।
  • तकनीकी सहायक के लिए रसायन विज्ञान में एमएससी की डिग्री।
  • बोटनिस्ट केमिस्ट के लिए एमफार्मा या एमएससी केमिस्ट्री की डिग्री। एनािलस्ट के लिए आयुर्वेद में डिग्री और रस शास्त्र/द्रव्य गुण में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।
  • उक्त सभी पदों के लिए हिंदी में कार्य करने की क्षमता होना जरूरी है। साथ ही राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया :
आयोग की वेबसाइट http://www.rpsc.rajasthan.gov.in या http://rpsconline.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इस वेबसाइट पर विज्ञापन को विस्तार से दिया गया है। परीक्षा शुल्क के बारे में जानने के लिए वेबसाइट को ही देखें। यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन करना चाहता है तो वह आवेदन पत्र की प्राप्ति की अंतिम तिथि के बाद 30 दिन के अंदर निर्धारित शुल्क देकर ऑनलाइन/ऑफलाइन संशोधन करवा सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट में दी गई है।
अंतिम तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण 30 दिसंबर 2014 रात्रि 12 बजे तक ही होगा।
चयन प्रक्रिया :
अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। यदि आवेदन पत्रों की संख्या यदि अधिक हुई तो संवीक्षा परीक्षा ली जाएगी। संवीक्षा परीक्षा अजमेर में होगी। इसकी तिथि की घोषणा यथासमय की जाएगी। इसमें वस्तुनिष्ठ लिखित प्रश्न पूछे जाएंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही जारी किया जाएगा।
पूछताछ: ‌
इस संबंध में किसी प्रकार की पूछताछ या जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 0145-5151212 या 0145-5151200 पर संपर्क कर सकते हैं।