(फोटो: सेना भर्ती रैली स्थल से मिली दवाइयां व आपत्तिजनक साम्रगी।)
जयपुर। राजधानी में आयोजित सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले नौजवानों के शक्तिवर्धक दवाओं के इस्तेमाल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आमेर के कुंडा स्थित सीआईएसएफ परिसर के आसापास कई शक्तिवर्धक दवाओं के पाउच, इंजेक्शन, रैपर सहित अन्य सामग्री मिली है। इससे सेना भर्ती पर अभ्यर्थी की शारीरिक क्षमताओं की जांच के आंकलन पर सवाल उठ गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले की सभी तहसीलों के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए यह भर्ती रैली शुरु हुई है। रैली के पहले दिन मंगलवार को दूदू, मौजमाबाद व बस्सी तहसील के अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। भर्ती रैली स्थल से शक्तिवर्धक दवाओं के मिलने पर पुलिस, सेना व जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। सूत्रों ेक अनुसार पुलिस व सेना के अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए है।
शक्तिवर्धक दवाओं को लेकर जांच शुरू:
भर्ती स्थल पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के बैग की जांच में भी कई अभ्यर्थियों के पास दवाइयां पकड़ी गई है। हालांकि इन दवाईयों के शक्तिवर्धक होना या बीमारी में उपयोग की जांच की जा रही है।
राजपत्रित अधिकारियों की मुहर व पेड भी मिले:
कई अभ्यर्थियों के पास चिकित्सा अधिकारी व अन्य राजपत्रित अधिकारियों की की मुहर व पेड भी मिले है। ऐसे में अभ्यर्थियों की ओर से पेश किए गए मेडिकल सार्टिफिकेट पर भी सवाल उठ रहे है।
Photos By: Shyamraj Sharma