पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक सप्ताह में निगम ने जब्त की एक हजार किलोग्राम पॉलीथीन जब्त

एक सप्ताह में निगम ने जब्त की एक हजार किलोग्राम पॉलीथीन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मानक और अवैध पॉलीथीन के खिलाफ नगर निगम का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। निगम एक सप्ताह में विभिन्न जोनों में करीब एक हजार किलोग्राम पॉलीथीन जब्त कर चुका है। अभियान निगम की पांच टीमों के माध्यम से चलाया जा रहा है। कार्रवाई मानसरोवर, जवाहर नगर, राजापार्क, चारदीवारी, चांदपोल, रेलवे स्टेशन और सी-स्कीम के सामने की गई।

आयुक्त मुख्यालय मुकुट बिहारी जांगिड़ ने बताया कि मोती डूंगरी जोन में 200, सिविल लाइन में 150, सांगानेर में 100, हवामहल पूर्व में 80, हवामहल पश्चिम में 300, आमेर में 60 और मानसरोवर जोन में 150 किलो पॉलीथीन जब्त की गई।