निगम वसूलेगा बकाया विज्ञापन शुल्क
भास्कर न्यूज. जयपुर
बकाया विज्ञापन शुल्क वसूलने के खिलाफ नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया। अभियान ३ फरवरी तक चलेगा। पहले दिन निगम ने करीब ३ लाख रुपए की वसूली की गई। यह वसूली लंबे समय से लंबित थी। बकाया शुल्क वसूलने के लिए निगम सीईओ ज्ञानाराम ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देश जारी किए है। अभियान में बकाया शुल्क जमा नहीं कराने पर प्रत्येक जोन में कम से कम ३ प्रतिष्ठानों और फर्मों की कुर्की का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के दौरान निगम की साइट्स पर अवैध तरीके से लगाए गए विज्ञापनदाताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगे पोस्टर, बैनर और पंपलेट पर कैरिंग चार्ज वसूला जाएगा। शुल्क नहीं देने वालों के नगर पालिका अधिनियम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।