पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। आमेर के कुंडा में त्रिलोकी नाथ मंदिर परिसर में गंदगी फैलाने की बात को लेकर हुए झगडे में एक पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
घटना के अनुसार सितंबर माह में मंदिर के माहात्मा जोगगिरी जोधराज पहाडिय़ा और आमेर निवासी औंकार मीणा और अन्य लोगों में झगड़ा हो गया था।
जोधराज पहाड़िया ने बताया कि औंकार मीणा और अन्य लोगों द्वारा मारपीट करने के मामले की रिपोर्ट आमेर थाने में दी गई थी । जोधराज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अब तक आरोपी औंकार मीणा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिससे वह आए दिन धमकाता है।