पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूषित पानी के कारण सोडाला के बाद अब सिविल लाइन क्षेत्र में पीलिया की दस्तक

दूषित पानी के कारण सोडाला के बाद अब सिविल लाइन क्षेत्र में पीलिया की दस्तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सोडाला के गणेशनगर, गायत्रीनगर, जमना डेयरी व आसपास के इलाके में पीलिया फैलने के बाद अब सिविल लाइन के फूटल्या बाग क्षेत्र में पैर पसारने लगा है। अब तक सोडाला क्षेत्र से चिकित्सा विभाग ने 46 मरीजों के रक्त के सैंपल लिए थे, इसमें से 35 मरीजों में हिपेटाइटिस - ई (पीलिया) की पुष्टि हो चुकी है।

सोडाला के सोडाला क्षेत्र में पीलिया मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों दूषित पानी की सप्लाई हुई थी। इसके कारण ही पीलिया हुआ है। जबकि जलदाय विभाग इससे पल्‍ला झाड़ने में लगा है।
जानकारी के अनुसार जलदाय विभाग के इंजीनियर मामले की जिम्मेदारी लेने के बजाए खुद को बचाने के लिए जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग के अफसरों को कंफ्यूज कर रहे है। इससे मामला पेचीदा हो गया है। वहीं जलदाय विभाग के इंजीनियरों ने मंगलवार को क्षेत्र में पानी के सैंपल लिए तथा पाइपलाइनों में लीकेज भी ढूंढ़े। इंजीनियरों ने पाइपलाइनों में एक भी जगह लीकेज नहीं मिलने का दावा किया है।