जोधपुर। उत्तर क्षेत्र में श्रेष्ठ तकनीकी उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए जोधपुर निस्बत आकाशवाणी केन्द्र का चयन किया गया है। आकाशवाणी महानिदेशालय ने इस पुरस्कार की घोषणा की।
आकाशवाणी केन्द्र जोधपुर के सहायक निदेशक अनिल गोयल ने बताया कि महानिदेशालय की ओर से इस तरह के पुरस्कार चयन के लिए तकनीकी विशेषज्ञों का दल वर्ष में सभी आकाशवाणी केन्द्रों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार करता है। इस जांच दल ने उत्तर भारत में जोधपुर केन्द्र को तकनीकी उत्कृष्टता की श्रेणी में श्रेष्ठ माना है।
इस पुरस्कार के तहत एक ट्राफी व प्रशस्ति पत्र केन्द्र निदेशक को दिल्ली में प्रस्तावित समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी में पूवीर् क्षेत्र के किसी स्टेशन को लायक नहीं माना गया। वहीं उत्तर-पूर्व में कोहिमा, पश्चिम में पूणे और दक्षिण में विजयवाड़ा स्टेशन को श्रेष्ठ माना गया। पूरे देश में विषम परिस्थितियों वाले केन्द्रों में से क्योंझर व छत्रपुर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।