(वीडियो।)
जयपुर। वेडिंग सीजन को देखते हुए राडो ने अपना नया कलेक्शन लॉन्च किया है। जयपुर में वर्ल्ड ट्रेड पार्क में मंगलवार को ये नया कलेक्शन अपने दिलकश अंदाज में लॉन्च किया गया। इसकी रेंज एक लाख से चार लाख रुपए तक है। इसमें राडो ने फेस्टिव कलेक्शन, हाईपरक्रोम और डायमास्टर, इंट्रीगल और सिन्ट्रा को पेश किया।
हीरों से जड़ी
खूबसूरत वॉचेस की सीरीज को बड़े ही स्टाइल और के साथ लॉन्च किया गया। राडो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आशीष चोपड़ा ने बताया किये कलेक्शन महिला और पुरुष दोनों के लिए खास रहेगा। वर्ल्ड ट्रेड पार्क में राडो बुटीक में कलेक्शन सभी ने सराहा।
राडो कलेक्शन मटेरियल्स के स्विस मास्टर के लिए डिजाईन में अगला कदम प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही हाईटेक सेरेमिक में राडो डायमास्टर कलेक्शन का भी प्रदर्शनकिया गया। वहीं इस मौके पर क्लासिक्स, राडो इंटीग्रल और सिंट्रा भी डिस्प्ले मेें रखी गई थी ́।
गौरतलब है कि राडो ने पहली बार वॉच मेकिंग में सेरेमिक का प्रयोग किया। बाद में ये ही इसका ब्रांड आइडेंटिफायर बन गया। इस साल राडो शाईनी और मैट फिनिश में ग्रे हाइटे सेरेिमक पेश कर रही है जो कि वॉच इंडस्ट्री में अगली पहल है।