(फोटो: फेस पेंटिंग एंड टैटू डिजाइनिंग कॉम्पिटिशन की प्रतिभागी गर्ल्स।)
जयपुर। पिंकसिटी जयपुर में मंगलवार को फैशन और डिजाइनिंग स्टूडेंट्स ने फेस पेंटिंग एंड टैटू डिजाइनिंग कॉम्पिटिशन में अपनी कल्पनाओं काे साकार किया। खास बात यह रही कि विभिन्न थीम्स पर आयोजित इस कॉम्पिटिशन में सर्वश्रेष्ठ टैटू
'पीएम मोदी' थीम का रहा और इससे बनाने वाली विदिशा जोशी को विजेता घोषित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जयपुर के बनीपार्क स्थित हाइट्स इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी (HIFT) कैम्पस में आयोजित इस कॉम्पिटिशन में फैशन, इंटीरियर और ज्वैलरी डिजाइनिंग स्ट्रीम के स्टॅडेंट्स इन स्टूडेंट्स ने भाग लिया। दो-दो कंटेंस्टेंट्स के ग्रुप बनाए गए और सभी को अलग-अलग थीम दी गई।
पीएम मोदी के साथ नेचर और म्यूजिक थीम भी:
इस फेस पेंटिंग एंड टैटू डिजाइनिंग कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेंट्स के लिए अलग-अलग थीम्स रखी गईं। जैसे क्लीन इंडिया, क्लीन गंगा, पीस एंड हार्मोनी, सेव बर्ड, सेव ट्री, फीमेल फॉइटीसाइड, गीव गर्ल्स विंग्स टू फ्लाई, सेक्यूरिज्म, यूनिटी एंड डायवर्सिटी, एंजल विंग्स, नेचर, ट्राइबल,
म्यूजिक, पीएम मोदी,
फ्लोरल, कार्टून आदि।
क्रिएटिविटी को मिला निखार, प्रजेंटेशन का मिला खिताब:
इंस्टीट्यूट डायरेक्टर अंजली गुप्ता के अनुसार विविध रंगों और थीम्स के जरिए इस कॉम्पिटिशन में स्टूडेंट्स को कुछ नया करने का मौका मिला। इससे उनकी प्रतिभा को जहां निखार मिला वहीं बेहतरीन प्रजेंशन वाले स्टूडेंट्स को खिताब दिया गया। मृदुला भसीन ने इसमें प्रजेंटेशन, डिजाइनिंग और क्रिएटिविटी के आधार पर बेस्ट टैटू डिजाइनर का चुनाव किया।