(फोटो: जयपुर पहुंची कीर्ति। )
जयपुर। 'मैं जयपुर तीन दफा विजिट कर चुकी हूं। मुझे इस बात का बेहद दुख है कि मैं यहां ठीक से टाइम स्पेंड नहीं कर पाती हूं।' कुछ ऐसे ही अनुभव शेयर किए हीरोपंती फेम कीर्ति सेनॉन ने। वे मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर
सोनू सूद के साथ जिलेट शेविंग प्रोडक्ट्स के प्रमोशनल ईवेंट पर जयपुर पहुंची।
इस अवसर पर कीर्ति ने सोनू की शेविंग भी बनाई। इस पर दोनों ने कहा कि लक पर कभी डिपेंड नहीं होना चाहिए। हमेशा कॉन्फिडेंट होना चाहिए। अगर आत्मविश्वास अच्छा रहेगा तो अचानक मिले अवसर को भूना पाएंगे।
अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में कीर्ति कहती हैं कि मेरी पहली फिल्म से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। मैं ऐसी फिल्में करना चाहूंगी जिससे एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे बॉलीवुड में लंबे समय तक जाना जाए।
कीर्ति कहती हैं कि जयपुर मैं शॉपिंग करना चाहती हूं। यहां कुछ समय रह कर पूरी सिटी को एक्सप्लोर करना चाहती हूं। मैंने यहां कि विरासत के बारे में बहुत सुना है। कीर्ति से ये पूछने पर कि उनको कैसा लड़का पसंद है , इस पर वे कहती हैं कि क्लीनशेव वाले लड़के मुझे पसंद हैं। उनमें कॉन्फिडेंस झलकता है।
फोटो : मनोज श्रेष्ठ
आगे देखें: कीर्ति के और अधिक फोटोज।