(फोटो: शहर में मंगलवार को स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए नुक्कड कॉम्पटीशन का सीन।)
जयपुर। जयरंगम थिएटर फेस्टीवल में थिएटर आर्टिस्ट ने जगह जगह जाकर लोगों को संदेश देने का काम किया। शहर में अस्मिता थिएटर ग्रुप की ओर से कलाकारों ने पिछले दिनों शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर नारी उत्पीडऩ के खिलाफ आवाज उठाया और लोगों को अपनी सोच बदलने का संदेश दिया।
वहीं जयरंगम थिएटर फेस्टिवल में आज स्कूल कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए नुक्कड कॉम्पटीशन को आयोजित किया गया। रविन्द्र मंच पर सुबह दस बजे से 1.30 बजे तक लगातार चलने वाले इस नुक्कड कंपटीशन में शहर के स्कूल और कॉलेजों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कंपटीशन में 15 स्कूलों और 7 कॉलेज से स्टूडेंट ने हिस्सा लिया और नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी।
नुक्कड कंपटीशन के कार्डिनेटर लोकायन साहनी ने बताया कि इस कंपटीशन के रिजल्ट जयरंगम फेस्टिवल के आखिरी दिन घोषित किए जाएंगे और उसी दिन बच्चों को पुरस्कार और ट्राफी भी प्रदान की जाएंगी।
नुक्कड कंपटीशन में स्टूडेंट्स ने सोशल इशू के मुद्दे उठाए जिसमें वुमन एंम्पावरमेंट, चाइल्ड लेबर, करप्शन, टुबैको, फिमेल फिटिसाइड, वुमन सेफ्टी, वॉटर कंजरवेशन, क्लीननेस जैसे मुद्दों को नुक्कड नाटक के जरिए लोगो को दिखाया और बताया। सात दिसंबर से दस दिसंबर तक चलने वाले नुक्कड कंपटीशन में शहर के स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
स्कूल और कॉलेज जिन्होंने इस नुक्कड कंपटीशन में हिस्सा लिया
महारानी कॉलेज, राजधानी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट, आनंद इंटरनेशनल कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेकनोलॉजी
स्कूल - केम्ब्रिज कोर्ट ,एसवी एम स्कूल, सुबोध पब्लिक स्कूल, अल्फा बीटा स्कूल, प्रेम निकेतन बाल मंदिर स्कूल, स्टेप बाई स्टेप इंटरनेशनल स्कूल, महाराजा सवाई भवानी सिंह स्कूल, एमपीएस प्रताप नगर,वैदिक कन्या स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एम जीडी गर्ल्स स्कूल।
आगे की स्लाइड में देखिए और फोटोज।