(फोटो: जयपुर में साेनू सूद। )
जयपुर। एक शेविंग ब्रांड जिलेट के प्रमोशनल ईवेंट में शिरकत करने बॉलीवुड स्टार
सोनू सूद और कीर्ति सेनॉन मंगलवार को जयपुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने dainikbhaskar.com से खास बातचीत में अपने रील और रियल लाइफ अनुभव साझा किए।
पंजाबी हूं लेकिन जयपुर लगता है अपना शहर:
उन्होंने कहा कि जोधा अकबर के दौरान हमने जयपुर 2 महीने तक शूटिंग की थी। उसी के दौरान यहां इतना प्यार मिला और स्वादिष्ट खाना खाने को मिला कि पिंकसिटी दिल से जुड़ गया। साेनू कहते हैं कि बेसिकली पंजाब से हूं, लेकिन जयपुर मुझे अपनी सिटी लगता है।
अभी तक कई शेड्स वाले रोल किए है:
फिल्मों में काम को लेकर कहते हैं कि, मैंन कई शेड्स वाले रोल किए हैं। एम अभिनेता के तौर पर कहूं तो कि खुशनसीब हूं कि एक ही रोल मुझे ऑफर नहीं हो रहें। बॉलीवुड में कहते हैं कि फिल्में कलाकार को चुनती हैं, मैं भी यही ख्वाइश रखता हूं की कहानियां मुझे चुने।
फिल्म निर्माण में उतर सकती है वाइफ:
वाइफ के बारे में चर्चा करते हुए कहते हैं कि वो एक अच्छी इंटीरियर डिजाइनर है। अभी वे घर में फोकस कर रही हैं। भविष्य में वो हो सकता है फिल्म निमार्ण में उतरे।
शेविंग मतलब कॉन्फिडेंस:
उन्होंने कहा कि मुझे शेविंग में रहना ही अच्छा लगता है, क्योंकि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। हां मैं अच्छा दिख रहा हूं। अक्सर ऑडिशन के दौरान बिना शेव किए चला जाता था, तो आत्मविश्वास से ऑडिशन नहीं दे पाता था।
photo by : manoj shreshtha