- Hindi News
- तीन रिर्जवेशन काउंटर खोले, अभी और खुलेंगे
तीन रिर्जवेशन काउंटर खोले, अभी और खुलेंगे
भास्कर न्यूज जयपुर. यात्रियों को रिजर्वेशन के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। इसके लिए रेलवे ट्रेवल एजेंट के साथ मिलकर तीन नए काउंटर खोले हैं। जयपुर शहर में छह से अधिक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम खोलने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
गौरतलब है कि यात्रियों को टिकट के लिए लाइनों में लगना पड़ता था। अब भी स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं है और यात्रियों को लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इन पीआरएस के खुलने से जहां यात्रियों को काफी फायदा होगा वहीं दूसरी ओर वे दलालों के चंगुल से भी बच सकेंगे।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ तरूण जैन ने बताया कि जयपुर में कई पीआरएस खोले जाने हैं। इसके लिए ट्रेवल एजेंट से संपर्क किया गया है।