पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद विभाग से रिटायर्ड डायरेक्टर सरकारी दस्तावेज गायब करने के आरोप में गिरफ्तार

आयुर्वेद विभाग से रिटायर्ड डायरेक्टर सरकारी दस्तावेज गायब करने के आरोप में गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया के दस्तावेजों को गायब करने के आरोप में अशोक नगर थाना पुलिस ने आयुर्वेद विभाग से रिटायर्ड पूर्व डायरेक्टर कनक प्रसाद व्यास को सोमवार देर रात बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कनक प्रसाद व्यास उदयपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एसीपी महेन्द्र सिंह हरसाना ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने विभागीय जांच के बाद कनक प्रसाद व्यास के खिलाफ वर्ष 2012 में अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
6 साल पहले 1900 डॉक्‍टर्स की हुई थी भर्ती:
जांच में सामने आया कि आयुर्वेद विभाग ने 1900 डॉक्टरों (वैद्य) की भर्ती के 2008 में प्रक्रिया शुरू की थी। इस दौरान अभ्यार्थियों के साक्षात्कार भी लिए थे। लेकिन तब विधानसभा चुनावों के कारण आचार संहिता लगने से प्रक्रिया रूक गई थी। जब आचार संहिता हटी तो यह प्रक्रिया वापस शुरू हो गई थी। इसके लिए चार सदस्यों का एक बोर्ड बनाया गया था। जिसमें कनक प्रसाद व्यास बोर्ड के सचिव थे। व्यास के पास ही सारे रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी थी।
इंटरव्यू के दस्‍तावेज किए थे गायब:
साक्षात्कार के बाद बोर्ड ने 378 लोगों का चयन करके मुख्यालय भेज दिया था। इस संबंध में पहले से आयुर्वेद विभाग में ठेके पर लगे कुछ कर्मचारी खुद का चयन नहीं होने पर कोर्ट में चले गए और साक्षात्कार के परिणाम के दस्तावेज मांगे। लेकिन बोर्ड ने दस्तावेज उपलब्ध कराए। अधिकारियों ने 378 चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेजों के अलावा अन्य सभी अभ्यार्थियों के दस्तावेज गायब कर दिए। इसके बाद विभाग ने जांच के बाद आरोपी कनक प्रसाद व्यास के खिलाफ अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी व्यास को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी व्यास को गिरफ्तार कर लिया।