पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकाया 14 करोड़ नहीं चुकाने पर कलेक्टर ने किया रिलायंस इंश्योरेंस का दफ्तर कुर्क

बकाया 14 करोड़ नहीं चुकाने पर कलेक्टर ने किया रिलायंस इंश्योरेंस का दफ्तर कुर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: जयपुर में मंगलवार को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का दफ्तर सील किया गया।)
जयपुर। राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग के 14 करोड़ रुपए नहीं चुकाने पर कलेक्टर (वसूली) के निर्देश पर कलेक्ट्रेट की वसूली शाखा ने मंगलवार को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का दफ्तर सील लगा कर कुर्क कर दिया।
इस दौरान दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों ने हंगामा भी किया, लेकिन वसूली शाखा के इंचार्ज ने कानूनी व पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी देकर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया और दफ्तर का दरवाजा बंद कर सील लगा दी।
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अब बकाया राशि जमा कराने के बाद ही दफ्तर की सील व कुर्की खोली जाएगी। बकाया राशि जमा नहीं कराने पर दफ्तर या अन्य संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा।
कलेक्ट्रेट की वसूली शाखा के इंचार्ज के जिला रेवेन्यू लेखाधिकारी (डीआरए) नंदकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में सोमवार को रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का एचडीएफसी बैंक में खाता भी सीज कर दिया गया था। वहीं एक सप्ताह पहले ही कुर्की वारंट जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद रिलायंस ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई।
राजस्थान राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग के अधिकारी का कहना है कि विभाग व रिलांयस जनरल इंश्योरेंस के बीच किसान जीवन कल्याण योजना को लेकर एमओयू हुआ था लेकिन रिलांयस ने योजना में प्रीमियम की राशि तो ले ली, लेकिन क्लेम नहीं किया।
विभाग ने रिकवरी डिमांड निकाली, लेकिन रिलांयस ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई। इसके बाद पीडीआर एक्ट में मामला लेकर कलेक्टर को वसूली के लिए भेजा गया।
आगे की स्‍लाइड में देखिए रिलायंस कार्यालय को सील बंद करते हुए।
फोटो: श्याम राज शर्मा